Posts

Showing posts with the label #वास्तु #vastu #shiv #shivratri #mahadev

वास्तु दोष और शिव पूजा - महाशिवरात्रि विशेष

Image
वास्तु दोष निवारण भी करती है शिव पूजा। महाशिवरात्रि यानी भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपने मनोकामनाएं पूर्ण करने का महोत्सव है। महादेव थोड़ी सी भक्ति से भी शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता है वह तो मात्र सच्चे भाव से जल, बिल्वपत्र चढ़ाने और ''ओम नमः शिवाय'' मंत्र का जाप करने से भी भक्तों के बड़े से बड़े मनोरथ पूरे कर देते हैं। महाशिवरात्रि से जुड़ी मान्यता- शिव महापुराण के अनुसार इस दिन जो प्राणी निराहार और इंद्रियों को वश में रखकर उपवास रखता है और शिवलिंग के दर्शन ,स्पर्श, ध्यान करता है वह जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर शिवमय हो जाता है। मान्यता है कि शिव शंभू की पूजा से सभी ग्रह दोष शांत हो जाते हैं एवं सभी प्रकार के वास्तु दोषों का शमन भी होता है आइए जानते हैं कि अन्य लाभ और क्या है- • नकारात्मकता दूर होती है जहां भी वास्तु दोष हो वहां के सुख शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद जलहरी के जल को घर लाकर उसे ''ओम नमः शिवाय कराल महाकाल कालम कृपालम ओम नमः शिवाय'' यह मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए ऐसा करने से...